फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की लाश पर से गुजरती रहीं ट्रेनें

Tue, 19 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे चंदू की किशोरी का क्षतविक्षत शव रेलवे लाइन के बीच में मिला। रविवार की रात वह घर से गायब हो गई थी। रातभर उसके शव के ऊपर से ट्रेनें गुजरती रहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पूरे चंदू निवासी राजपति पाल की तेरह वर्षीय बेटी अर्चना पाल रविवार की रात आठ बजे घर से निकली। फिर लौटकर नहीं आई। इससे परेशान परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। सोमवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर अर्चना का क्षतविक्षत शव रेलवे लाइन के बीच में मिला। इस बात की जानकारी होते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर अंतू पुलिस भी मौके पर पहुंची और  छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की मां ने बताया कि रविवार की रात अचानक वह घर से गायब हो गई। किसी ने उसे कुछ भी नहीं कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें