फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध,10 लाख की चोरी

Tue, 19 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज थाने से महज सौ कदम दूर सेंध लगाकर चोरों ने दस लाख रुपये का सामान उड़ा दिया। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। व्यापारियों में आक्रोश है। कंधई थाना क्षेत्र के बशीरपुर निवासी सुरेश कुमार ने रानीगंज बाजार में रेडीमेड कपड़ों के साथ ही जूता चप्पल की दुकान खोल रखी है। रविवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान के पीछे सेंध लगाकर जूता चप्पल के साथ ही कपड़े भी समेट ले गए। सोमवार की सुबह लोगों ने दुकान में सेंध लगी देखा तो घटना की जानकारी सुरेश को दी। वह भागता हुआ दुकान पहुंचा और ताला खोलकर भीतर घुसा तो सन्न रह गया। उसके मुताबिक करीब दस लाख रुपये के जूता चप्पल और कपड़े गायब थे। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस विलंब से पहुंची। इससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त रहा। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


वहीं मूलत: जंघई की रहने वाली गीता देवी नहर विभाग में लिपिक हैं। वह नया माल गोदाम रोड भंगवाचुंगी के करीब अशोक दुबे के मकान में रहती हैं। उनके बगल में चश्मे की दुकान चलाने वाला विजय कुमार तिवारी भी रहता था। शनिवार को वे लोग मकान में ताला बंदकर अपने घर चले गए थे। सोमवार को लौटे तो गेट का ताला टूटा देखकर सन्न रह गए। भीतर घुसे तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। आलमारी व ब्रीफकेस से जेवर व नगदी गायब थी। चोरों ने दस हजार नगदी व दो लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया था। विजय के कमरे से चोर 8 हजार नगद और 40 हजार के जेवरात चुरा ले गए थे। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें