फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़ंत में भतीजे की मौत, पिता-पुत्र घायल

Fri, 12 Jun 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे के पास बुधवार की देर रात बाइक भिडंत में राजमणि (22) पुत्र अयोध्या प्रसाद की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सभी को इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन

सलेम भदारी गांव निवासी गया प्रसाद अपने बेटे राकेश व भतीजे राजमणि के साथ बाइक से लालगंज वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। घर लौटते समय रोडवेज बस अड्डे के पास आमने सामने बाइक की जोरदार भिंड़त हो गई। दूसरे बाइक पर जेठवारा के पटी गांव निवासी गोविंद वर्मा (22) पुत्र रामदुलार और गुलाबचंद्र वर्मा (30) पुत्र शिवनरायण सवार थे। हादसे के बाद लोग मौके पर जमा हो गए। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने राजमणि को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य की हालत नाजुक देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे के मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें