फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूद प्रेमी युगल ने दे दी जान

Sat, 11 Mar 2017 12:33 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैनी के निहालपुर गांव के समीप शुक्रवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर प्रेमी युगल के क्षत-विक्षत शव मिले। दोनों गुरुवार शाम को घरों से गायब थे। सैनी कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।  
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव का रहने वाला राम अभिलाष (18) पुत्र हर प्रसाद व राधिका देवी(16) पुत्री संतोष कुमार कक्षा दस के विद्यार्थी थे। दोनों गांव से एक साथ साइकिल से स्कूल जाते और आते थे। इससे दोनों में प्यार हो गया। मोहब्बत परवान चढ़ी तो दोनों ने शादी करने का वादा कर लिया। मोहल्ले के लोगों से परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो राम अभिलाष व राधिका के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी गई। इससे परेशान रामअभिलाष करीब चार महीने पहले मुंबई चला गया। दो दिन पहले ही वह घर लौटा था। बतया जाता है कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे राम अभिलाष और राधिका घर से भाग निकले। शुक्रवार की सुबह निहालपुर गांव के समीप दोनों का शव रेलवे पटरी पर मिला। सूचना पर सैनी इंस्पेक्टर समीर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। गांव के ही लोगों ने शव की शिनाख्त की थी। सैनी इंस्पेक्टर का दावा है कि दोनों ने दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दी है। इसकी जानकारी खेतों में काम कर रहे लोगों ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें