फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की जमकर धुनाई

Tue, 23 Aug 2016 12:38 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 मिस्ड कॉल से शुरू हुए प्यार को परवान चढ़ाने किशोरी के घर पहुंचे युवक को जमकर पीटा गया। किशोरी के परिजनों ने उसे बंधक बना लिया। पिटाई के दौरान ही किशोरी गायब हो गई तो घरवाले परेशान हो गए। सुबह युवक को थाने ले जाया गया, जहां उसके परिजनोंको भी बुलवाया गया। काफी देर चली पंचायत के बाद युवक को इलाज के छोड़ दिया गया।
विज्ञापन




नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुरस्सापुर गांव की एक किशोरी कक्षा 10 की छात्रा है। करीब एक वर्ष पहले उसके मोबाइल पर आई मिस्ड कॉल के बाद उसका सांगीपुर थाना क्षेत्र के नवहा गांव निवासी एक युवक से संपर्क हुआ। धीरे-धीरे दोनेां में प्रेम संबंध हो गया। युवक शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है। दोनों के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि किशोरी ने अशोक को रविवार रात अपने घर बुलवा लिया। इसी दौरान किशोरी के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर जमकर पीटा। पिटाई के दौरान ही किशोरी गायब हो गई। फिलहाल पुलिस ने युवक का कुंडा सीएचसी में इलाज कराया। इसके बाद उसके परिजनों को भी बुलवाया गया। घंटो चली पंचायत में किशोरी को खोजने की बात तय की गई। किशोरी के परिजनों का कहना है कि दो दिन के भीतर किशोरी नहीं मिली तो वह युवक पर मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें