फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमकर बरसे बदरा

Tue, 23 Aug 2016 12:38 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को चिलचिलाती धूप से लोग जहां परेशान दिख रहे थे, वहीं सोमवार को सुबह और शाम चार घंटे हुई बरसात से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा। शहर के कई मुहल्लों में पानी घुसने से लोग बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन



सोमवार को झमाझम हुई बारिश एक बार फिर आफत बन गई। सुबह लगभग दो घंटे हुई बरसात में लोग जहां भीगते हुए अपने ऑफिस पहुंचे, वहीं बच्चे भीगते हुए स्कूल का सफर तय किए। दोपहर बाद आसमान में छाए बादलों ने जमकर बरसात करके शहरियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ा दी। लगभग दो घंटे हुए झमाझम बारिश से जहां सड़कों पर पानी जमा हो गया, वहीं सिनेमा रोड, नया माल गोदाम रोड पर कई घरों में पानी भर गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना के मुताबिक सुबह 6.6 मिमी और शाम को 12.2 मिमी बरसात हुई। दो घंटे बरसात से पूरा शहर पानी -पानी हो गया। बता दें कि बीते सप्ताह हुई बरसात में सदर इलाके के कई घरों में सई नदी का पानी घुस गया था। मगर दो दिन बरसात नहीं होने से सई का जलस्तर भी घट रहा था। मगर सोमवार की बरसात ने एक बार फिर सई नदी में उफान आ गया है। वहीं शाम को लालगंज, रामपुर बावली, धारूपुर इलाके में झमाझम बारिश ने लोगों को उमस से राहत दी। किसानों के चेहरे भी खिल उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें