किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी 13 जून को सुबह घर से निकली थी और शाम को उसका शव गांव के बाहर सड़क पर कुछ लोगों ने कार से फेंका था।
महेशगंज थाना क्षेत्र के तिरक्षा गांव की किशोरी रंजना पटेल (17) पुत्री राम आसरे 13 जून को घर से दूसरे घर पर जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद शाम को उसका शव कुछ लोग कार से उसके गांव के पास सड़क पर रखकर चले गए थे। इस मामले में किशोरी की मां ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उसके कपड़ों से दुराचार की भी आशंका जताई जा रही थी लेकिन पोस्टमार्टम में दुराचार नहीं आया। सिर्फ जहर से मौत होने की बात स्पष्ट हुई।
पुलिस की विवेचना में गांव का ही युवक ओम प्रकाश पटेल उसे ले जाने और गांव के एक झोलाछाप के यहां इलाज कराने की बात सामने आई। इसके बाद वहां से झोलाछाप के जवाब देने पर किशोरी को कुंडा के श्रद्धालु अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित करते हुए अपने तीन कम्पाउंडरों को भी उसके साथ कार देकर शव घर तक पहुंचान के लिए भेज दिया था। यह सब तो ठीक था कि लेकिन प्रेमी ओम प्रकाश के साथ तीनों कम्पाउंडरों को भी पुलिस ने 120बी में नाप दिया। उनकी गिरफ्तारी करके उनका चालान भी कर दिया गया