सरकार दैनिक मजदूरी 20 रूपये बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
मानधाता थाना क्षेत्र में गुरुवार रात रात तीन घरों का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत लाखों के जेवर पार कर दिए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। मदईपुर गांव निवासी रमेश मौर्य का परिवार गुरुवार रात सो रहा था। इसी दौरान उसके घर में चोर घुस गए। आलमारी, बाक्स का ताला तोड़कर पांच हजार नगद और लगभग 70 हजार के जेवर पार कर दिए। सुबह जानकारी होने पर परिजन परेशान हो उठे।
सहिजनपुर गांव निवासी खुर्शीद अहमद के घर में घुसे चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। घर से दस हजार नगद लगभग 85 हजार का जेवर लेकर उसके पड़ोसी लैलुतुल निशा के घर में घुस गए। आलमारी में रखा लगभग नगदी समेत 70 हजार का जेवर लेकर फरार हो गए। सुबह जब गृहस्वामियों को जानकारी हुई। उनके होश उड़ गए। पीड़ितों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने काे तहरीर दी। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।