फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश काट रहे दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 18 Dec 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
गोवंश काट रहे दो लोगों को पुलिस ने आधीरात में हिरासत में लिया है। इस दौरान दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए। गोवंश काटे जाने की शिकायत ग्रामीणों ने एसपी से करते हुए उन्हें पकड़े जाने की मांग की थी। यही नहीं भागने वाले युवकों के बारे में भी ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी है। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी ऐतराज जताया है।
विज्ञापन



महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी चैनगढ़ गांव में ग्रामीणों को रात 12 बजे पता चला कि गांव के फैजाबादी उर्फ रईस के अहाते में कुछ लोग गाय काट रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने एसपी को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसओ महेशगंज और सीओ सदर को सूचना दी गई। कुछ देर बाद मौके पर महेशगंज, बाघराय और जेठवारा पुलिस पहुंच गई। पुलिस के आने की जानकारी होते ही गोवंश काट रहे लोग जानवर को लेकर गांव के ननचुल्ला पुत्र अनीस उर्फ अन्ना के घर में चले गए। पुलिस रईस के घर गई तो वहां कोई नहीं मिला। बावजूद इसके ग्रामीणों ने गोकशी करने वाले लोगों पर निगाह रख रही थी। उसने पुलिस को बताया कि अब यह लोग ननचुल्ले के घर में लेकर चले गए। वहां पुलिस ने रंगे हाथ मुजम्मिल उर्फ सदाब पुत्र मुस्तकीम और मोनिद उर्फ मुसीम पुत्र ननके को चापड़, ठीहा और एक धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले ही मौका पाकर नानाजोगी व ननचुल्ले भाग निकले। ग्रामीणों का आरोप है कि महेशगंज पुलिस की मिलीभगत से गांव में आए दिन गाय काटी जाती है।

सूचना देने पर पुलिस हूटर बजाते हुए आती है। इससे आरोपी फरार हो जाते हैं। यही नहीं छह माह पहले दिन दहाडे़ गौकशी की गई थी। इसमें पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन आज तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ।  एक साल पहले 50 जानवरों से लदा ट्रक सरायस्वामी के पास पलट गई थी। इसमें पांच जानवरों की मौत हो गई थी। इसमें भी इसी गांव के चार आरोपी थे, लेकिन अब तक उनकी भी गिरफ्तारी नहीं हुई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने नानाजोगी, ननचुल्ली, मुजम्मिल व मोनिद पर गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें