फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजनू की पिटाई पर मचाया उत्पात

Thu, 13 Oct 2016 12:09 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मजनू की पिटाई का बदला लेने के लिए दबंगों ने आधी रात एक युवती के घर हमला कर आधा दर्जन परिजनों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। रात तीन बजे हुई घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों का इलाज कराया। अंतू इलाके के कल्यानपुर गांव में बुधवार की रात तीन बजे केसरी देवी के घर दबंगों ने उस समय हमलाकर दिया, जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। गांव में अचानक रोेने की आवाज आने से लोग माजरा नहीं समझ पाए।
विज्ञापन


रोेने और चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक गांव वाले दौड़ते तब तक दबंग घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। घटना को अंजाम देने पहुंचे दबंगों ने लाठी डंडे से पिटाई कर एक ही परिवार के छह सदस्यों को मरणासन्न कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी केसरी देवी (38), लक्ष्मी देवी (61), गीता (18), प्रिंसी (14), राहुल (16), सचिन (11) को सीएचसी में दाखिल कराया गया। केसरी देवी ने बताया कि मंगलवार को परिवार के साथ मेला देखने गई थी। वहां एक मजनू ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। यह देखकर मेला में आए लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। केसरीदेवी ने बताया कि आरोपी मेले में कहा रहा था कि तुम्हारे कारण मेले में मेरी पिटाई हुई थी। अंतू पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें