किशोर ने विवाहिता से घर में घुसकर दुराचार किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घरवालों के आने पर विवाहिता ने इसकी जानकारी दी तो वह डेरवा चौकी पहुंचे। पति की तहरीर पर जेठवारा पुलिस ने किशोर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता के घर के सामने खेलकूद का मैदान है। इसमें गांव के बच्चे खेलते रहते हैं। उसी मैदान में नई बाजार सराय इंद्रावत का एक किशोर भी खेलने आता है। विवाहिता के पति का आरोप है कि पांच दिसम्बर को उसके घर में कोई नहीं था। वह उसके घर में घुस गया और विवाहिता से दुराचार किया। बुधवार शाम विवाहिता के पति ने तहरीर देकर थाने में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। इस पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। उसे हिरासत में लेने के साथ विवाहिता को मेडिकल के लिए भी भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चा है।