फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर महिला से लूटपाट

Mon, 29 Jan 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जामताली। चाकू की नोक पर बदमाशों ने महिला से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला व उसके मासूम बच्चे के गले पर चाकू सटा दिया था। बेटे की गर्दन पर चाकू देख महिला खामोश हो गई और बदमाश उसके जेवरात लूटकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के बिच्छूर जगनीपुर निवासी आशीष यादव का परिवार घर पर रहता है। वह परिवार के जीविकोपार्जन के लिए मुंबई में रहता है। 27/28 की मध्यरात्रि दो बदमाश उसके घर पहुंचे। परिवार की महिलाएं भीतर थीं। केवल आशीष की पत्नी जयदेवी यादव अपने आठ माह के मासूम बेटे सुज्जवल के साथ बरामदे में सो रही थी। तीन बदमाशों ने उसे बिस्तर पर ही दबोच लिया। बदमाशों ने जयदेवी और उसके मासूम बेटे के गले पर चाकू सटा दिया। उससे कमरे की चाभी मांगने लगे। बदमाशों ने उसके कान व नाक के जेवरात लूट लिए। बच्चे की गर्दन पर चाकू देख उसके मुंह से चीख निकल गई। जिसे सुनकर आसपास के लोग जाग गए और आवाज लगाई। जिसके चलते बदमाशों को भागना पड़ा। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों बदमाशों की तलाश में जुट गए। सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस छानबीन के बाद वापस लौट गई। फतनपुर एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें