फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चचेरे भाइयों की एक साथ उठी अर्थी, राहुल की नवंबर में होनी थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात के बढ़नी में रविवार की सुबह पूर्व प्रधान के बेटे और इकलौते भतीजे की कुएं में गिरने से मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा। एक साथ चचेरे भाइयों की अर्थी उठी तो हर कोई बिलखने लगा। एक भाई राहुल की नवंबर में शादी होनी थी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान संतोष के बड़े बेटे राहुल की शादी महुली की रहने वाली एक युवती से तय थी। नवंबर में शादी करने की दोनों पक्ष तैयारी कर रहे थे। रविवार को हादसे की खबर मिलने के बाद मंगेतर संग परिजन मॉर्चरी पहुंचे। शव देखने के बाद सभी रोते बिलखते रहे। राहुल का भाई अनुज रोता बिलखता रहा। बढ़नी में गमगीन माहौल में रविवार की शाम चचेरे भाइयों राहुल और सूरज की एक साथ अर्थी उठी तो परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा। प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह हर किसी को समझाते बुझाते रहे।

चिकन पॉक्स से पीड़ित राहुल को लेकर लौटे थे परिजन
पूर्व प्रधान सुभाष वर्मा के परिवार के लोग मुंबई के कुर्ला में रहकर हीरा कंपनी में काम करते थे। कुछ दिन पहले राहुल व सूरज भी काम काज के सिलसिले में मुंबई गए। परिजनों के अनुसार वे दोनों भी हीरा कंपनी में काम करने लगे। करीब एक सप्ताह से राहुल चिकन पॉक्स की बीमारी से पीड़ित हो गया। जिसे लेकर सूरज व परिवार के अन्य लोग शनिवार को घर आ गए। रात भर बीमारी से पीड़ित राहुल के पास ही परिजन बैठे रहे।
विज्ञापन



अभी कल ही तो आए थे, आखिर कैसे हो गई घटना

कोतवाली देहात के बढ़नी गांव में चचेरे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत को लेकर हर कोई सवाल पर सवाल करता रहा। लोगों का कहना था कि अभी तो शनिवार को सभी आए थे। कोई बात भी नहीं थी। अचानक ऐसा क्या हो गया, जो राहुल ने कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि परिवार के लोग उसके चिकन पॉक्स से पीड़ित होने की तकलीफ बर्दाश्त न होने के चलते ऐसा कदम उठाने की बात करते रहे। पुलिस भी कुछ ऐसा ही कहती रही। अचानक हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। शादी की तैयारी की खुशियां अचानक गम में बदल गई।


कैसे पापा कय जिनगी कटे रमवा
सूरज अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहन प्रियांशी व आराध्या हैं। इकलौते बेटे की मौत से पिता प्रेमचंद्र बेसुध रहे। आराध्या रिश्तेदारों को देखते कहने लगती भैया का बोलावा, हमका ले चला उनके पास, अब पापा कय जिनगी कैसे कटे रमवा। यह सुन हर किसी की आंखों से आंसू गिरने लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें