सूरत में नहाने के दौरान मौसेरे भाइयों की नदी में डूबने से मौत
- नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज व दिलीपपुर सोनाही का हैं रहने वाले
प्रतापगढ़। गुजरात के सूरत शहर में रहने वाले मौसेरे भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। हालांकि परिवार के लोगों ने दोनों को सूरत में ही सुपुर्दे खाक कर दिया।
नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज निवासी सलामत राइन सूरत में रहकर फल का कारोबार करते हैं। उनके साथ रिश्तेदार शेर अली भी रहते हैं। बुधवार को सलामत का बेटा मोहम्मद कैफ और शेर अली का बेटा सरताज अहमद अपने पांच दोस्तों के साथ शहर में घूमने निकले थे। इस दौरान सभी झरने में नहाने लगे। अचानक पैर फिसलने से मौसेरा भाई कैफ और सरताज नदी में गिर गए। साथियों ने दोनों को सभी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस की मदद से गोताखोर भी खोजबीन करते रहे। बृहस्पतिवार दोपहर दोनों का शव नदी से निकाला गया। घटना की जानकारी घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों ने बताया कि देर शाम दोनों के शवों को शहर के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।