फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सभासद की मां की मौत, 35 और चपेट में

विज्ञापन
संत एंथोनी इंटर कालेज में कोविड 19 की बैठक करते डीएम रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित लालगंज कस्बे के सभासद की मां की शुक्रवार को मौत हो गई। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया था। उधर, चौबीस घंटे के भीतर जिले में 35 और लोग संक्रमित मिले। लगातार दूसरे दिन संक्रमितों की संख्या में कमी आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

लालगंज कस्बे के एक सभासद की मां तीन दिन पहले कोरोना की चपेट में आ गई थीं। चिकित्सकों की सलाह के बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। लालगंज सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अरविंद गुप्ता ने महिला की मौत की पुष्टी की।
वहीं सुखपालनगर पीएचसी के तीन स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। रानीगंज सीएचसी में हुई जांच में एक, गौरा में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुंडा में दो लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल 35 लोग पीड़ित मिले। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 3083 पहुंच गई है। अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने से स्वास्थ्य विभाग को बड़ी राहत मिली है। बृहस्पतिवार को 39 लोग संक्रमित मिले थे। इससे पहले लगातार 70 से 100 के बीच मरीज निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें