फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: निलंबित पूर्व शहर कोतवाल पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के बिहारगंज बाजार में 16 जून की सुबह चचेरे भाइयों को गोली मारने की घटना के आरोपी हिस्ट्रीशीटर से आवास पर पैकेट लेने के मामले में निलंबित पूर्व शहर कोतवाल जयचंद भारती के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आईजी के आदेश की भनक मिलते ही निलंबित कोतवाल मोबाइल बंद कर पुलिस लाइन से फरार है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के बिहारगंज बाजार में चचेरे भाइयों को गोली मारने का मुख्य आरोपी ककरहा निवासी मस्सन अंतू थाने का हिस्ट्रीशीटर है। घटना के एक दिन पहले रात में मस्सन तत्कालीन शहर कोतवाल जयचंद भारती से उनके आवास पर मिलने आया था। आरोप है कि कोतवाल ने मुलाकात के दौरान मस्सन से पैकेट लिए थे। दोनों के बीच बातचीत भी हुई थी।
घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे आईजी प्रयागराज अजय मिश्रा के सामने पीड़ित पक्ष के लोगों ने मस्सन से कोतवाल समेत कई दरोगा के बीच बेहतर संबंध होने की बात बताई। मामला संज्ञान में आने के बाद आईजी प्रयागराज अजय कुमार मिश्र ने घटना के दिन का कोतवाली से सीसीटीवी फुटेज मंगा लिया था।
विज्ञापन

फुटेज में कोतवाल के मस्सन से पैकेट लेने की बात साबित होने पर आईजी ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। हालांकि बिहारगंज बवाल के बाद से निलंबित चल रहे पूर्व कोतवाल जयचंद भारती शनिवार को पुलिस लाइन से फरार हो गए। उनके खिलाफ लाइन में रपट भी लिखी गई है।
आईजी के आदेश पर रविवार की रात कोतवाल नीरज यादव ने पूर्व कोतवाल जयचंद भारती के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की एफआईआर दर्ज कराई। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि साक्ष्य संकलित कर कार्रवाई की जाएगी। उनकी तलाश में भी टीम लगी है।


मस्सन की काॅल डिटेल खोल सकती है करीबी पुलिसकर्मियों के राज
निलंबित पूर्व कोतवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची है। लोगों का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर आरोपी मस्सन के मोबाइल की काॅल डिटेल करीबी पुलिसकर्मियों के राज खोल सकती है। उसने घटना के पहले व बाद में किन-किन लोगों से बात की। उसे किसका संरक्षण मिल रहा था। हालांकि उसके परिवार के लोगों का कहना था कि घटना का अंदेशा होने पर वह नगर कोतवाल समेत अपने करीबी पुलिसकर्मियों को फोन कर कार्रवाई की गुहार लगा रहे थे लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें