फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 14 कस्तूरबा विद्यालय हुए उच्चीकृत, बन रहे एकेडमिक ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में संचालित 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों मेंं 14 विद्यालय उच्चीकृत किए जा चुके हैं। इन विद्यालयों में अब एकेडमिक ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। कुंडा स्थित कस्तूरबा विद्यालय को छोड़कर अन्य सभी कस्तूरबा विद्यालयों में बालिकाएं अब कक्षा 12 तक की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। विद्यालयों में विज्ञान, वाणिज्य व कला वर्ग की पढ़ाई के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। विज्ञान, गणित, रसायन व जीव विज्ञान के विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जनपद के लालगंज तहसील स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 4.17 करोड़ रुपये की लागत से एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही अन्य विद्यालयों में भी एकेडमिक ब्लॉक व हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। एकेडमिक ब्लॉक में उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के विज्ञान वर्ग की पढ़ाई के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। इससे ग्रामीण अंचल की बालिकाएं कस्तूरबा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सशक्त बनेंगी।

जनपद में संचालित 15 में से 14 कस्तूरबा विद्यालय उच्चीकृत हो चुके हैं। कुंडा का कस्तूरबा विद्यालय भी जल्द उच्चीकृत होगा। सभी विद्यालयों में एकेडमिक ब्लॉक व हॉस्टल बनाए जाएंगे। विज्ञान, कॉमर्स व कला में ग्रामीण अंचल की बालिकाएं शिक्षा प्राप्त कर सशक्त बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें