फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: जांच के बाद कोरोना पाजिटिव मिला युवक

Fri, 15 May 2020 11:16 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पांच दिन पहले मुंबई से आया युवक कोरोना पाजिटिव मिला। तबीयत खराब होने पर उसे कुंडा सीएचसी में जांच के लिए ले जाया गया था। जांच के दौरान चिकित्सकों को उसमें कोरोना जैसे लक्षण मिले थे। इस पर उसे एंबुलेंस से प्रयागराज भेज दिया था। वहां जांच के बाद उसे कोरोना पाजिटिव पाया गया। 
विज्ञापन


कुंडा क्षेत्र के महराजपुर गांव में 11 मई को एक युवक मुंबई के भांडू सोनपुर से गांव चला आया। वह ट्रक में सवार होकर गांव पहुंचा। गांव पहुंचने पर उसे प्राथमिक विद्यालय हरिशंकरपर में क्वारंटीन करा दिया गया।

बीते बुधवार को उसे कुछ दिक्कत होेने लगी। इसकी सूचना पर मौके पर स्वास्थ्य विभाग से डा. रोहित सिंह, हथिगवां के एएसआई मनोज यादव, ग्राम प्रधान महाराजपुर नरेंद्र सिंह और गांववालों की उपस्थिति में उसे एंबुलेंस से जांच के लिए कुंडा लाया गया।
विज्ञापन


कुंडा सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे पूछताछ की। जांच के दौरान उसमें कोरोना जैसे लक्षण मिले। इस पर डाक्टरों ने उसे तुरंत प्रयागराज रेफर कर दिया। एंबुलेंस से उसे प्रयागराज भेजा गया। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें