फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaPositive: बेटी के बाद अब पिता भी निकाला कोरोना पॉजिटिव, पत्नी का इलाज कराने आया था मुंबई से

Wed, 13 May 2020 08:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पत्नी का इलाज कराने मुंबई गए युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसकी 11 साल की बेटी पहले ही कोरोना पीड़ित मिली थी। दोनों प्रयागराज में ही हैं। मुंबई से लौटते समय सीधे वह एसआरएन गए थे। 
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के बिहरिया गांव निवासी युवक की पत्नी को किडनी में इंफेक्शन था। युवक उसे लेकर दो माह पहले मुंबई के धरावी स्थित साइन हास्पिटल गया था। उसके साथ उसकी 11 साल की बेटी और नौ साल का बेटा भी गया था। कुछ दिनों पहले सभी एंबुलेंस से घर लौट रहे थे।

रास्ते में युवक की पत्नी की हालत बिगड़ गई। इस पर सीधे परिजन उसे लेकर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल चले गए और भर्ती करा दिया। प्रयागराज में एहतियातन परिवार के सभी लोगों की जंाच हुई। इस दौरान युवक की 11 वर्षीय बेटी कोरोना पाजिटिव पाई गई। इस पर सभी लोगों को क्वारंटीन करते हुए बालिका को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन


गांव में क्वारंटीन होने के लिए युवक ने प्रधान को फोन किया कि उन्होंने उसे अस्पताल में ही रहने की सलाह दी। इससे पूरा परिवार प्रयागराज में ही रह रहा था। बुधवार को युवक की रिपोर्ट भी पाजिटिव आ गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें