फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार पकड़ने लगा कोरोना, 11 लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस से आये यात्रियों का कोरोना टेस्ट करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिले में कोरोना अब रफ्तार पकड़ने लगा है। शनिवार को 24 घंटे के भीतर 11 लोग संक्रमित पाए गए। होली पर संक्रमण फैलने के खतरे का देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग तेज कर दी है। सीएमओ ने हर सीएचसी पर 100 और पीएचसी पर 50 लोगों की प्रतिदिन जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में संक्रमित मिले सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्हें कमरे से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक 5501 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 5364 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। 63 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें