फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने गायब कर दी रक्षाबंधन की रंगत

विज्ञापन
कचहरी के समीप लगी दुकान पर राखी खरीदती बहन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए शहर में हुए लॉकडाउन ने रक्षाबंधन के त्योहार को फीका कर दिया है। बाजार बंद हैं और दुकानों से राखी गायब है। मिठाई की दुकानें भी बंद हैं। पाबंदियां रक्षाबंधन के दिन ही हटेंगी।
विज्ञापन

राखी के पर्व से सप्ताह पर पहले ही बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। रक्षाबंधन पर शहर से लेकर गांव तक रंग-बिरंगी राखियों के साथ ही मिठाई की दुकानें सज जाती हैं। राखी के लिए दुकानदार बड़े पैमाने पर अलग-अलग तरह की मिठाइयां तैयार करते हैं। चर्व पर शहर में ही करीब 30 से 35 लाख रुपये का व्यापार होता है।
कोरोना के चलते इस बार राखी के त्योहार पर पानी फिर गया है। शहर में संक्रमण तेजी से फैलने की वजह से प्रशासन ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन घोषित कर दिया है। आवश्यक सामानों की दुकानें ही खोलने की अनुमति है।
विज्ञापन

इससे शहर में राखी के पर्व की रंगत नहीं दिख रही है। शहर के शहर के पंजाबी मार्केट, बाबागंज, घंटाघर, सदर बाजार, भगवाचुंगी, मीराभवन, आंबेडकर चौराहे सहित प्रमुख बाजारों में दुकानों पर ताला लटक रहा है। मिष्ठान भंडारों एवं राखी के दुकानदारों के चेहरे पर मायूसी साफ दिख रही है। स्नेह होटल के संचालक विष्णु खंडेलवाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर अच्छी कमाई होती थी मगर लॅाकडाउन की वजह से इस बार असमंजस की स्थिति है।
राखी के पर्व पर शुभयोग
राखी के पर्व पर इस बार शुभ योग है। ज्योतिषाचार्य पं. आलोक मिश्र ने बताया कि यह योग 30 साल बाद आ रहा है। इस योग से समृद्धि आएगी। रक्षाबंधन के लिए यह मुहूर्त बहुत ही शुभ है। सुबह 8.30 बजे तक भद्रा है। इसके बाद बाद यह योग बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें