फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दिखा कोरोना का खौफ, बारात में पहुंचे सिर्फ पांच लोग  

Mon, 27 Apr 2020 12:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
.लीलापुर में शादी के दौरान खिचड़ी पर बैठे दूल्हे को दिया गया मॉस्क। - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
वैवाहिक कार्यक्रम में भी अब कोरोना का खौफ दिखाई पड़ने लगा है। दूल्हा सिर्फ पांच बारातियों संग ब्याह रचाने पहुंचा। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे को खिचड़ी के समय मॉस्क और सैनिटाइजर भेंट किया। 
विज्ञापन


लालगंज के लीलापुर निवासी रामअसारे शर्मा की बेटी मांसी शर्मा की शादी रानीगंज के कलीमुरादपुर निवासी नितिन शर्मा से तय थी। कन्या के पिता रामअसारे और नितिन ने शादी के लिए प्रशासनिक अधिकारी से अनुमति ली।

शनिवार को नितिन चार बाराती लेकर मांसी के घर पहुंचा। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच शादी हुई। सुबह खिचड़ी के समय दूल्हे और बारातियों को मॉस्क और सैनिटाइजर भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें