फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में फूटा कोरोना बम, प्रतापगढ़ तक हड़कंप 

Tue, 21 Apr 2020 11:59 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 9
चौक से प्रतिबंधित क्षेत्र जेलरोड जाने के लिए बैरियर से बाइक निकालने के चक्कर में खड़े लोग। - फोटो : pratapgarh
 कोरोना महामारी को रोकने के लिए प्रशासन की मेहनत पर पड़ोसी जनपद रायबरेली व प्रयागराज के रास्ते होकर आने वाले लोग पानी फेर सकते हैं। रायबरेली में 33 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के लोग भी बाहरी लोगों से खतरे को लेकर भयभीत हैं।
 
विज्ञापन

2 of 9
.लॉकडाउन के दौरान निर्मल तिराहे पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : pratapgarh
जनपद में कोरोना के 6 संक्रमित मिले थे। जिनका उपचार प्रयागराज के कोटवा में होता रहा। कुछ दिनों के उपचार के बाद सभी के कोरोना की जांच निगेटिव आई। जिसके बाद जिले के लोगों ने राहत की सांस ली।

 
विज्ञापन

3 of 9
lockdown in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
जनपद कोरोना मुक्त हो गया। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पांच स्थानों को हाट स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। जहां पूरी तरह से आने जाने वाले लोगों पर पाबंदी लगी हुई है। प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस लेते हुए बाहर से आने वाले लोगों की जांच शुरू कराने का इंतजाम तेज किया था। मंगलवार को पड़ोसी जनपद रायबरेली में 33 लोग कोरोना पॉजीटिव मिलने की सूचना से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

 

4 of 9
lockdown in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
एक साथ 33 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबर से लोगों में दहशत फैल गई। प्रयागराज व रायबरेली से जिले के लोगों को अधिक खतरा बना हुआ है। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग और वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग जिले से होकर गुजरता है। बहुत से लोगों का आवागमन हाईवे से ही होता है। जिससे कोरोना के संक्रमण के खतरे का अंदेशा बना हुआ है।

 
विज्ञापन

5 of 9
border seal in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
सुलतानपुर व जौनपुर में भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि रायबरेली में ही कोरोना संक्रमितों की संख्या अधिक है। हालांकि पुलिस पड़ोसी जनपद से आने वाले लोगों पर पहले से ही नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

6 of 9
lockdown in pratapgarh - फोटो : pratapgarh

सख्ती: जिले में प्रवेश करते ही बताना होगा यात्रा इतिहास 

रायबरेली जनपद में 33 कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती करते हुए प्रयागराज व रायबरेली की सीमा पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। बाहर से आने व जनपद से जाने वाले लोगों को अपने यात्रा इतिहास के साथ पूरा ब्यौरा बताना होगा। जिसे पुलिसकर्मी रजिस्टर पर दर्ज करेंगे। ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस को अधिक भागदौड़ न करनी पड़े। बाहर से आने वाले लोगों को छानबीन के बाद ही जिले में प्रवेश मिल सकेगा।

 
विज्ञापन

7 of 9
lockdown in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
जनपद रायबरेली में 33 कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। आननफानन में रायबरेली व प्रयागराज जनपद की सीमा पर बने चेकिंग प्वाइंटों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने जनपद की सीमा पर बने प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों को बाहर से आने वालों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।

8 of 9
lockdown in prayagraj - फोटो : pratapgarh
उन्होंने बताया कि जिले की सीमा पर ही बाहर से आने वाले व जिले से होकर जाने वालों का पूरा ब्यौरा दर्ज किया जाएगा। उनका यात्रा इतिहास रजिस्टर में दर्ज होगा। वह कितने से दिनों से निकले हैं। किन-किन जनपदों से होकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

9 of 9
lockdown in prayagraj - फोटो : pratapgarh
व्यवसायिक वाहन चालकों के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को भी पुलिस के सवालों को जवाब देना होगा। रायबरेली व प्रयागराज जनपद की सीमा को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर नजर रखने के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया। सीमा पर अतिरिक्त फोर्स भी लगाई जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें