आसमान में बादल छाने और दोपहर में धूल भरी हवाएं चलने से किसानों की नींद उड़ गई है। सोमवार दोपहर में गेहूं की मड़ाई कर रहे किसानों की सांसें ऊपर-नीचे होने लगीं। हालांकि हवाओं के बंद होते ही मड़ाई का दौर प्रारंभ हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
सोमवार को दोपहर में चली धूल भरी तेज हवाएं।
- फोटो : pratapgarh
जिले के किसानों ने इन दिनों गेहूं की फसल को सहेजने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। खेतों में कटाई के दौरान पड़े गेहूं की मड़ाई करने के लिए वह परेशान दिखे।
विज्ञापन
3 of 4
भुपियामऊ में गेहूं की मड़ाई करते किसान।
- फोटो : pratapgarh
दोपहर में धूल भरी आंधी चलने और आसमान में बादल देख किसानों की सांसें ऊपर-नीचे होने लगीं। हालांकि शाम तक बरसात तो नहीं हुई, मगर आसमान में बादल छाए रहे।
कटरा में दोपहर खेत से गेहूं की फसल काटकर रिक्शा ट्राली पर घर ले जाता युवक।
- फोटो : pratapgarh
इधर, किसान अपने खेतों में गेहूं की मडा़ई करते रहे। हालांकि अधिकांश इलाकों में गेहूं की मड़ाई का कार्य अंतिम दौर में है। फिलहाल बरसात होती है तो किसानों का बहुत नुकसान होगा।