फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत: अब अधिवक्ता को भी मुफ्त करा सकेंगे इलाज

विज्ञापन
health
विज्ञापन
अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के बाद अब अधिवक्ताओं व पत्रकारों का स्वास्थ्य विभाग पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज कराने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाएगा। ताकि परिवार या खुद के बीमार होने पर वह अपना मुफ्त उपचार करा सकेंगे।
विज्ञापन

आयुष्मान गोल्डन कार्ड बन जाने से अधिवक्ता व पत्रकार के परिवार के सदस्य भी बीमारी के दौरान अपना कहीं भी पांच लाख रुपये तक का साल भर में उपचार करा सकेंगे।
अभी शासन के आदेश पर अंत्योदय राशनकार्ड धारकों का ही आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। इसके बाद पत्रकार और अधिवक्ता को इस श्रेणी में शामिल किया जाएगा। आयुष्मान के प्रोग्राम मैनेजर डॉक्टर सुधाकर सिंह ने बताया कि जो पात्र लोग अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड नहीं बनवा रहे हैं जल्द ही उनका नाम भी सूची से कट जाएगा।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद अधिवक्ता और पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़े जाने की तैयारी है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे नामों की सूची शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में अंत्योदय कार्ड धारकों को सहूलियत के लिए सरकारी राशन की दुकानों पर कैंप लगाया जा रहा है।
जिनके घर आया है पत्र, बनवा सकते हैं गोल्डन कार्ड
डॉक्टर सुधाकर सिंह ने कहा कि जिन लोगों के घर पर बीते दो साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश पत्र मिला है वे उसे घर में छिपाकर न रखें। पत्र के साथ अपना आधार कार्ड और परिवार के सदस्यों को लेकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर गोल्डन कार्ड जरूर बनवा सकते हैं। अन्यथा पात्रता सूची से नाम कटने के बाद फिर नहीं बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें