फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : ठेकेदारों ने लगाया वसूली का आरोप तो विधायक बोले- सब सपाई

Fri, 22 Dec 2023 11:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

ठेकेदार संघ के बैनर तले हुए प्रदर्शन में संघ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने आरोप लगाया कि कमीशन नहीं देने वाले ठेकेदारों को परेशान किया जा रहा है। केवल एक ठेकेदार को काम देने के लिए अफसरों पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
जीतलाल पटेल, विधायक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठेकेदारों ने अपना दल के विधायक जीतलाल पटेल पर आरोप लगाया कि निर्माण से पहले एडवांस में कमीशन मांगते हैं। न देने पर काम रोकवा दिया जाता है। उन्होंने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विधायक ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि प्रदर्शन करने वाले सपाई हैं।

विज्ञापन


ठेकेदार संघ के बैनर तले हुए प्रदर्शन में संघ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने आरोप लगाया कि कमीशन नहीं देने वाले ठेकेदारों को परेशान किया जा रहा है। केवल एक ठेकेदार को काम देने के लिए अफसरों पर दबाव बनाया जा रहा है। इससे विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में कार्य कराना मुश्किल हो रहा है। ठेकेदारों ने अधीक्षण अभियंता ओपी चौरसिया को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा है। इस मौके पर ठेकेदार संघ के अध्यक्ष विजय सिंह, संदीप सिंह, अनुराग सिंह, अनंत बहादुर सिंह, रंजीत मौर्य, कृष्ण कुमार सिंह, निर्भय सिंह, सुरेश सिंह, अमित मिश्र मौजूद रहे।

ठेकेदारों का कहना...

विधायक के बेटे ने ठेकेदारों का जीना मुश्किल कर दिया है। जिससे कमीशन नहीं पाता है, उसके क्षेत्र स्वयं खोदाई करके जांच करने लगते हैं। - अनुराग सिंह, ठेकेदार
विज्ञापन


विधायक के बेटे को सड़क की जांच करने का कोई अधिकार है। विभाग में जेई और एई हैं, वह निरंतर निगरानी करते हैं। मगर वसूली के लिए ठेकेदारों को परेशान कर रहा है। - प्रभाकर सिंह, ठेकेदार


पोल खोल कर रहूंगा

विधायक जीतलाल पटेल का कहना है कि प्रदर्शन करने वालों में ज्यादातर समाजवादी पार्टी के लोग हैं। इनके द्वारा किए गए कार्यों की पोल खोल कर रहूंगा। घटिया निर्माण कार्यों की जांच के लिए पत्राचार करना किसी कीमत पर बंद नहीं करूंगा। घटिया कामों की जांच कराने के विरोध में यह सब साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें