फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन झुलसा, गंभीर

विज्ञापन
पट्टी के करेला बाजार पावर हाऊस में करंट से झुलसे लाइनमैन का मेडिकल कालेज में इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ते समय संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोग उसे सीएचसी पट्टी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के करेला उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन राजकुमार गौड़ (34) बृहस्पतिवार की सुबह 10:30 बजे ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। करंट के झटके से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे अफरातफरी मच गई। ग्रामीण उसे सीएचसी पट्टी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर देेख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां हालत में सुधार न होने पर उसे दोपहर में स्वरूपरानी प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
शटडाउन लेने के बाद भी हादसा
संविदा लाइनमैन राजकुमार गौड़ ने ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने के लिए शटडाउन लिया था। इसके बाद भी लापरवाही बरती गई और आपूर्ति बहाल कर दी गई। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें