फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भिटारा में शुरू हुआ आईटीआई कॉलेज का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के भिटारा गांव में राजकीय आईटीआई कॉलेज के भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। बता दें कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों से बजट के अभाव में भवन निर्माण कार्य अधर में लटका था। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया व बाबागंज विधायक विनोद सरोज के प्रयास से बजट की स्वीकृति शासन से मिल गई। शनिवार को विधायक विनोद सरोज ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान बिहार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामचंदर सरोज, पूर्व प्रमुख अनुभव यादव, प्रधान अविनाश शुक्ला व क्षीर सागर तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें