फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 करोड़ की लागत से बनेगा लीलापुर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले में आधुनिक सुविधाओं से लैस लीलापुर थाने का 14 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। इस थाने में 102 गांव शामिल होंगे। शासन ने निर्माण कार्य के लिए धनराशि भी जारी कर दी है। लीलापुर थाना बनने के बाद जिले में 23 थाने हो जाएंगे।
विज्ञापन


जिले के लालगंज, जेठवारा, अंतू और नगर कोतवाली के गांवों को काटकर लीलापुर नए थाने का प्रपोजल शासन को भेजा गया था। इसके लिए लोनी नदी पुल के पास जमीन भी आवंटित हो चुकी है। लीलापुर थाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने में दिनेश सिंह डगैता ने प्रयास किया था। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग थाने के लिए 4 बीघा जमीन जिलाधिकारी की संस्तुति पर राजस्व विभाग के अभिलेख में दर्ज हो चुका है। विश्वनाथगंज विधानसभा में बनने वाले लीलापुर थाने में 102 गांव शामिल होंगे।

नवीन थाने की कुल लागत आवासीय एवं कार्यालय मिलाकर 14 करोड़ आएगा। इसके बनने से लालगंज कोतवाली में शामिल 52 गांव लीलापुर में शामिल हो जाएंगे  । अंतू थाना क्षेत्र के 8 गांव भी शामिल होंगे। जेठवारा थाना व नगर कोतवाली के क्षेत्र के मोहनगंज पुलिस चौकी के इलाके के कई गांव शामिल होंगे। लीलापुर का थाना माडर्न बनेगा। जो आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा। इसकी जरूरत काफी दिनों से महसूस की जा रही थी। घटना के बाद नगर कोतवाली, जेठवारा, अंतू और लालगंज पुलिस को लंबा सफर तय कर मौके पर पहुंचना पड़ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें