शहीद उद्यान से मांगों को लेकर जुलूस के साथ ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी। मीडिया प्रभारी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहीद उद्यान से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और इसे काला दिवस बताया। मार्च के दौरान वोट चोर-गद्दी छोड़ की नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी, इम्तियाज अहमद, डॉ. प्रशांत देव शुक्ल, इरफान अली, प्रेम शंकर द्विवेदी, सरोज कश्यप, वेदांत तिवारी, राम शिरोमणि वर्मा आदि रहे।