फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: यूपीआई में टैक्स के विरोध में कांग्रेसियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
यूपीआई के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
यूपीआई से लेनदेन पर व्यापारियों से टैक्स लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध जताते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


आंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए करते हुए कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि दो हजार से अधिक के लेनदेन करने पर 0.4 प्रतिशत का टैक्स लगाया गया है।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि छोटे व मध्यम व्यापारियों पर डिजिटल भुगतान के नाम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न डाला जाए। मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) की प्रस्तावित व्यवस्था पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार दुष्प्रचार कर रही है कि कांग्रेस के सांसद भी कमेटी में थे, लेकिन कांग्रेस के किसी भी सांसद के पास प्रस्ताव नहीं भेजा गया था। किसी भी सांसद ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
जिला सचिव विजय प्रताप त्रिपाठी ने कहा कि देश का छोटा व्यापारी पहले से ही बढ़ती महंगाई, व्यापारिक लागत और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क से कुप्रभाव पड़ेगा।
इस मौके पर दयानंद जायसवाल, वेदांत तिवारी, इश्तियाक, विजय शंकर त्रिपाठी, आलोक सिंह, रियाज सुल्तान, संजय कुमार पांडेय, रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें