फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा बचाओ संग्राम के 45 दिवसीय कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ सत्याग्रह किया। महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सत्याग्रह का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना लगातार कमजोर हो रही है। मोदी सरकार महात्मा गांधी के नाम से डरती है। गरीबों की हितकारी योजना मनरेगा का नाम व उसके अंदर के प्रावधान को बदलकर समाप्त करना चाहती है। मजदूरों का अधिकार छीनना चाहती है।
कांग्रेस ने जो भी कदम देश की जनता के लिए उठाए वह देश के हित में थे। भाजपा केवल धर्म और जाति की राजनीति करती है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान मनरेगा बचाओ संग्राम के को-ऑर्डिनेटर रवि भूषण सिन्हा, मो. इश्तियाक, मो.वसीम, वेदांत तिवारी, रियाज सुल्तान, सुरेश मिश्र, राधेश्याम सरोज, रामशिरोमणि वर्मा, सरोज कश्यप, मासूम हैदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें