फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को मिल रहा समर्थन, लोकसभा चुनाव में जनता देगी जवाब

Thu, 06 Dec 2018 12:27 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। राहुल गांधी संदेश यात्रा का गुरुवार को देल्हूपुर में कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। संसदीय कार्यालय में संदेश यात्रा के संयोजक बाबुल सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस को आम जनता समर्थन मिल रहा है। जिसका परिणाम 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।  
विज्ञापन


जिले की सीमा पर रथयात्रा का इंतजार कर रहे कांग्रेसियों ने संयोजक बाबुल सिंह का स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र की अगुवाई में आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल, कपिल द्विवेदी, रोहित शुक्ल, जमुना प्रसाद पांडेय, मकरंद शुक्ल,  बीनू सिंह, संतोष सिंह ने राहुल गांधी संदेश यात्रा में शामिल साथियों का स्वागत करते हुए गांव-गांव संदेश पहुंचाने का भरोसा दिया है। संसदीय कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए संदेश यात्रा के संयोजक बाबुल सिंह ने कहा कि विभिन्न जिलों से होकर यात्रा 23 दिसंबर को जंतर-मंतर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि शहर और गांव से होकर निकलने वाली यात्रा को पूरी तरह सफल बताया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें