खाद-बीज की किल्लत, नहरों में पानी की कमी और धान खरीद में किसानों के शोषण के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शहर के अंबेडकर चौराहा से पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए डीएम को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान खाद-बीज के लिए भटक रहे हैं और सिंचाई की समस्या से जूझ रहे हैं। धान खरीद केंद्रों पर नमी जांच के नाम पर मनमानी कर मूल्य में कटौती की जा रही है। उन्होंने सभी केंद्रों पर एक समान मानक से जांच और एमएसपी का पूरा भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा। इस दौरान वेदांत तिवारी, रवि भूषण सिन्हा विजय शंकर त्रिपाठी राम शिरोमणि वर्मा समेत कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।