फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की पढ़ाई पर भरोसा ही सफलता का जरिया : श्रद्धा

विज्ञापन
श्रद्धा पांडेय।
विज्ञापन
खुद की पढ़ाई पर भरोसा करिए... वही आपकी सफलता का जरिया बनेगी। लगातार लिखने और पढ़ने के साथ शॉर्ट नोट्स आपकी सफलता में सबसे ज्यादा कारगर साबित होगी। रविवार को यह कहा बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70वीं संयुक्त भर्ती परीक्षा में टॉप करने वाली श्रद्धा पांडेय ने। टॉपर श्रद्धा ने बताया कि उन्हें साहित्यिक किताबें पढ़ने का शौक है।
विज्ञापन

रानीगंज के पचरास निवासी अधिवक्ता संतोष पांडेय की बड़ी बेटी श्रद्धा पांडेय ने स्वामी करपात्री महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद परास्नातक की पढ़ाई कुंती देवी महाविद्यालय से की।
श्रद्धा ने बताया कि बचपन से ही प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना था। इंटर की पढ़ाई पूरी होने के बाद रानीगंज बाजार स्थित लाइब्रेरी में दाखिला लिया। सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक लाइब्रेरी में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करती थी।
विज्ञापन

घर पहुंचने पर शॉर्ट नोट्स बनाती थी। बताया कि यूपीपीएससी में प्रथम प्रयास में सफलता मिलने पर एसडीएम बनने का संकल्प लिया। बीपीएससी भर्ती परीक्षा 2025 दी थी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा की सफलता के लिए योजनाबद्ध तैयारी करना जरूरी है। प्रतियोगी छात्र के पास परीक्षा का पाठ्यक्रम और पुराने वर्ष के प्रश्नपत्र जरूर होने चाहिए। पाठ्यक्रम के अनुसार नियमित पढ़ाई और समसामयिक विषयों पर पकड़ मजबूत बनाना चाहिए।

परिवार से मिलता रहा साहस
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में श्रद्धा को परिवार से भी साहस मिलता रहा। पिता संतोष पांडेय, माता सुनीता बाधाओं को पार कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहीं। श्रद्धा की छोटी बहन तान्या एमए की पढ़ाई कर रही है। भाई अभिषेक इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। श्रद्धा वर्तमान में लखनऊ स्थित वाणिज्य कार्यालय में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें