फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नगर पालिका चेयरमैन के निधन पर शोक,, निकाली शव यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के चेयरमैन हरि प्रताप सिंह के निधन पर शहरी शोक में डूबे रहे। देर रात सदर बाजार स्थित आवास पर उनका पार्थिव शरीर लेकर परिजन पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए नेता, शहरी, अधिवक्ता के अलावा समाज के हर वर्ग के लोग पहुंचे। शुक्रवार सुबह से ही घर पर तांता लगा रहा। कई बार भीड़ के चलते हाईवे पर जाम लग जाता। यातायात पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही। करीब नौ बजे शव यात्रा शहर में निकाली गई। घर से चौक घंटाघर तक लोग पैदल ही शव यात्रा लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां फूलों से सजे वाहन पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया। जिसे नगर पालिका लाया गया। यहां ईओ राम अचल कुरील समेत कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात कचहरी, भंगवा चुंगी होते हुए शव यात्रा प्रयागराज के लिए रवाना हुई। वहां रसूलाबाद घाट पर बेटे नाहर सिंह ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो उठीं। यहां सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, ओम प्रकाश त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, बब्बू सिंह, मुदित सिंह, संतोष सिंह, प्रशांत सिंह, लाल बहादुर और राजेश बिंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें