फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अजगर के काटने से घायल चौकी प्रभारी की बिगड़ी हालत, रेफर

Mon, 12 Aug 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अजगर के काटने से घायल चौकी प्रभारी पृथ्वीगंज बाजार की हालत शनिवार की रात बिगड़ गई। आननफानन उन्हें उपचार के लिए एसआरएन ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने बताया कि इस दौरान अजगर ने उनको काट लिया था। जिसकी वजह से शरीर में संक्रमण फैल गया।
विज्ञापन

पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत सेंगर को बृहस्पतिवार रात रमईपुर दिशिनी के उसरिया पुरवा बस्ती में अजगर निकलने की सूचना मिली थी। अजगर को जिंदा पकड़ते समय उसने चौकी प्रभारी को काट लिया। शुक्रवार की सुबह उन्होंने अजगर को वन विभाग के हवाले कर दिया। शनिवार की रात अचानक चौकी प्रभारी की तबीयत बिगड़ गई। जिस स्थान पर अजगर ने काटा था। वहां संक्रमण फैलने के कारण दर्द होने लगा। पुलिसकर्मी उन्हें सीएचसी ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज ले आए। सुधार न होने पर चिकित्सकों उन्हें प्रयागराज के एसआरएन रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें