फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चौपाल में राशन वितरण में धांधली और ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर ब्लॉक के उमरौडा पंचायत भवन में शनिवार को रात्रि चौपाल में प्रभारी मयंकेश्वर शरण सिंह पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर सरकारी योजनाओं से प्राप्त सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान राशन वितरण में धांधली और ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत की गई। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी व नहर विभाग के अफसरों के गायब रहने पर प्रभारी मंत्री नाराज हुए। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों का अन्नप्राशन कराया।
चौपाल के दौरान गांव के विद्या शंकर त्रिपाठी ने बताया कि करीब सात वर्षों से दौलतपुर और उमरौडा माइनर में पानी नहीं आया। मौके पर नहर विभाग के कर्मियों के मौजूद नहीं रहने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने डीएम को समस्या के समाधान के संबंध में पत्र लिखने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव में राशन वितरण में धांधली की शिकायत की। जिला पूर्ति अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं रहे। प्रभारी मंत्री ने डीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसडीओ को जले हुए ट्रांसफार्मर को दो दिन के भीतर बदलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम अभिषेक पांडेय, रेखा मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें