फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी छात्र ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

विज्ञापन
कंधई थाने के अमसौना में मारपीट में घायल इलाज के दौरान मृत युवक अमित। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के अमसौना में सप्ताह भर पहले हुई मारपीट में घायल प्रतियोगी छात्र अमित सरोज (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। परिजन लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पूरी होने पर ही अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़े हुए हैं। बवाल की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के अमसौना निवासी रामखेलावन और अभिषेक के बीच आबादी की जमीन को लेकर विवाद है। आठ फरवरी को सुबह दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, चाकू और ईंट-पत्थर चले थे। जिसमें एक पक्ष से अमित कुमार, साधना, पूनम, मुकेश कुमार, शैल कुमारी, रजनी और दूसरे पक्ष से श्यामकली, अंजली और रामखेलावन घायल हो गए थे। सभी को सीएचसी बाबाबेलखर नाथ धाम ले जाया गया था।
वहां से प्राथमिक उपचार के बाद अमित कुमार, पूनम, मुकेश, श्यामकली, अंजली और शिल्पा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहां हालत में सुधार न होते देख डाक्टरों ने अमित को प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान सोमवार की देर रात उसकी सांसें थम गईं। वह दो बहनों और दो भाइयों में छोटा था। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

मृतक की बहन डिंपल सरोज का आरोप था कि शिकायत के बाद भी पुलिस लापरवाही बनी रही। उसके भाई अमित की मौत के लिए पुलिस भी जिम्मेदार है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। उसका भाई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
ऐसे में दूसरे भाई को नौकरी, 25 लाख की आर्थिक सहायता मिलने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, मगर कोई मानने को तैयार नहीं था। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मारपीट में दर्ज मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है।

कंधई थाने के अमसौना में मारपीट में घायल इलाज के दौरान मृत युवक के बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें