फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से जानवरों की मौत पर कमेटी के अफसर होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
cow
विज्ञापन
जिले के गो संरक्षण केंद्रों में अगर ठंड से किसी जानवर की मौत होती है तो उसके लिए कमेटी के अफसर जिम्मेदार होंगे। सीवीओ की ओर से जारी पत्र में ब्लाक स्तरीय कमेटी के सदस्यों को दायित्व का बोध कराया गया है।
विज्ञापन

जिले के गो संरक्षण केंद्रों पर खान-पान और व्यवस्था की देखभाल के लिए सभी विकास खंडों में बीडीओ, पशु डाक्टर, प्रधान, सचिव, लेखपाल, वनक्षेत्राधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है। डीएम के निर्देश पर कमेटी के सदस्यों के दायित्व का निर्धारण करते हुए साफ किया गया है कि गो संरक्षण केंद्रों पर किसी भी अव्यवस्था के लिए कमेटी के सदस्य जिम्मेदार होंगे।
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील स्तर पर गठित टीम में एसडीएम, सीओ, डिप्टी सीवीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ईओ को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इन अफसरों से नियमित जांच करने और जानवरों के खाने-पीने के साथ ही ठंड से बचाव के सभी उपाय अपनाने को कहा गया है। लापरवाही बरतने वाले अफसरों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें