फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सीएम योगी आज 56.92 अरब की परियोजनाओं की देंगे सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज प्रतापगढ़ और कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए 56.92 अरब की परियोजनाओं की सौगात देंगे। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में वह परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान योगी बेल्हा देवी धाम के दर्शन भी करेंगे। दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

दोनों जनपदों में कुल 186 विकास कार्य कराए जाएंगे। 26.34 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण और 30.58 अरब की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।
सीएम की सुरक्षा के लिए प्रयागराज के आईजी सहित आला अफसरों ने निरीक्षण किया। प्रयागराज, कौशाम्बी समेत अन्य जनपदों से एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जनसभा स्थल के आसपास ही 400 के करीब पुलिस के मुस्तैद रहेंगे। सीएम की सुरक्षा का विशेष दस्ता बृहस्पतिवार की शाम पुलिस लाइन परिसर में पहुंच गया।
प्रमुख विकास कार्य
लोक निर्माण विभाग की 47 सड़कों का चौड़ीकरण और मरम्मत। साइबर थाना से लेकर कल्याण मंडप, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय, सीएम कंपोजिट व अभ्युदय विद्यालय, मानधाता बाजार शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स, आरसीसी ड्रेन, संडवाचंद्रिका धाम, युधिष्ठिर यक्ष संवाद स्थल, पुलिस लाइन और थानों में ट्रांजिट हॉस्टल के साथ अंतू में अग्निशमन केंद्र निर्माण परियोजनाएं हैं। सई नदी स्थित करौंदी घाट सेतु का निर्माण भी प्रमुख परियोजना में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें