फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अलग-अलग हादसों में सफाईकर्मी समेत पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में मंगलवार की देर रात और बुधवार को दिन में अलग-अलग हादसों में सफाईकर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जिससे कोहराम मचा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। घटना से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के सड़वा खास शीतलपट्टी निवासी 40 वर्षीय दुर्गेश कुमार वाल्मीकि लालगंज ब्लॉक में सफाईकर्मी के पद पर काम करते थे। बुधवार को भी वह अपनी ड्यूटी पर गए थे। वहां से दोपहर को बाइक से घर लौटते समय ढकवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे दुर्गेश गंभीर रूप से घायल होकर दूर जा गिरे। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। हादसे की खबर मिलने पर पत्नी, बेटी मधु, नीतू व बेटा विकास रोते बिलखते रहे।


कपड़ा उतारते समय करंट की चपेट में आने से मौत
संडवाचंद्रिका। अंतू क्षेत्र के बुकनापुर निवासी 33 वर्षीय श्रीकांत तिवारी पाराहमीदपुर मोड़ पर किराने की दुकान पर काम करता था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान से घर लौटा। छत पर सूखने के लिए डाले गए कपड़े उतारते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र हर्षित, बेटी दिव्या व नित्या का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी आरती बच्चों से लिपटकर रोती रही। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। उसकी कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था।
विज्ञापन


मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आया किसान, मौत
मानधाता। देल्हूपुर निवासी 48 वर्षीय ओम प्रकाश पटेल बुधवार को अपने खेत में पंपिंगसेट पर गया था। वहां मोटर चलाते समय स्टार्टर में करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोपहर में उसकी पत्नी आशा खाना लेकर पहुंची। पति को गिरा देख शोर मचाया। परिजन उसे प्रयागराज के मऊआइमा ले गए। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटे अनूप पटेल व अंशू हैं। जो खेती किसानी कर परिवार का गुजर बसर करते हैं। मृतक के बड़े बेटे की सड़क दुर्घटना में दो साल पहले मौत हो चुकी है।

मायके में करंट से विवाहिता की मौत
कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालूपट्टी मायके आई 27 वर्षीय रागिनी शर्मा बुधवार को काम करते समय करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे लेकर उपचार के लिए अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वह कुछ दिन पहले ही अपनी ससुराल रामपुर खैरा से आई थी। उसकी मौत से पति संजीव समेत मायके के लोग रोते बिलखते रहे। उसकी मौत से गांव के लोग सदमे में हैं।




बुजुर्ग ने फंदे से झूलकर दी जान
जगेशरगंज। अंतू थाना क्षेत्र के जैतीपुर निवासी 75 वर्षीय शिवनारायण यादव मंगलवार की रात घर से अचानक कहीं चले गए। परिवार के लोग कुछ देर तक खोजबीन करते रहे लेकिन पता नहीं चला। बुधवार की सुबह घर से कुछ दूर आंवले की बाग में पेड़ से फंदे से लटकता शिवनारायण का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। मृतक के तीन बेटे हैं। एक मूकबधिर तो दूसरा दिव्यांग है। एक बेटा मुंबई में रहता है। परिजनों का कहना है इस बीच उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। गांव में इस बात की चर्चा है कि गाय बेचने को लेकर वह परेशान था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें