फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : सीएम योगी आज आएंगे प्रतापगढ़, सुरक्षा के लिए किया गया व्यापक बंदोबस्त

Mon, 01 May 2023 01:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा की सुरक्षा के लिए प्रयागराज के एडीजी, आईजी सहित आला अफसरों ने निरीक्षण किया। सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार कर प्रयागराज, कौशांबी से पुलिस को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा की सुरक्षा के लिए प्रयागराज के एडीजी, आईजी सहित आला अफसरों ने निरीक्षण किया। सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार कर प्रयागराज, कौशांबी से पुलिस को बुलाया गया है। जनसभा स्थल के आसपास 400 के करीब पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। सीएम की सुरक्षा का विशेष दस्ता शनिवार की शाम पुलिस लाइन परिसर में पहुंच गया था।

नगर निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए लोगों से समर्थन मांगने के लिए नगर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में सोमवार को सीएम जनसभा को संबेधित करेंगे। शनिवार को प्रयागराज के एडीजी भानु भास्कर, आईजी सहित आला अफसर ने डीएम डॉ नितिन बंसल के साथ जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। जनसभा के पंडाल में करीब पचास हजार की भीड़ मौजूद रहेगी। आईजी ने एसपी सतपाल अंतिल के साथ पुलिस लाइन में बैठक कर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती को सहमति दी।

विज्ञापन


प्रयागराज, कौशांबी के एएसपी, सीओ सहित बीस थाने की पुलिस, पीएसी व जनपद की पुलिस के साथ ही स्वॉटटीम को सुरक्षा में लगाया जाएगा। पुलिस लाइन से लेकर जनसभा स्थल के प्रवेश गेट तक कुल 400 की संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहेगे। शनिवार की शाम पुलिस लाइन में सीएम की सुरक्षा का विशेष दस्ता भी पहुंच गया था। सीएम की सुरक्षा में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती मंच के आसपास रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें