सोमवार को आसमान में छाये रहे बादल।
- फोटो : PRATAPGARH
सोमवार की सुबह अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादलों का डेरा होने से सूर्यदेव दोपहर तक दिखाई नहीं दिए। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली। आसमान में बादल छाए रहने से ठंड से काफी राहत मिली।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.2 और अधिकतम 23.2 पर डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक बारिश के बाद जिले में शीत लहर शुरू होने की बात कह रहे हैं।
दिल्ली और लखनऊ में हुई बरसात के बाद सोमवार को जिले में आसमान में बादल तो छाए रहे, मगर बरसात नहीं हुई। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को बूंदाबांदी के साथ हल्की बरसात हो सकती है। बरसात के बाद शीत लहर का दौर शुरू हो सकता है।
अभी तक न तो कोहरा देखने को मिला है और न ही हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ी है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इस बार कोहरा और शीत लहर का दौर देर से शुरू होगा। फिलहाल सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
दोपहर करीब बारह बजे हल्की धूप निकली, मगर तीन बजे के बाद गायब हो गई। आसमान में बादल छाने से ठंड पूरी तरह गायब हो गई। न्यूनतम तापमान 14.2 और अधिकतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को बूंदाबांदी के साथ बरसात हो सकती है।