फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की हत्या में करीबियों पर शक की सुई

विज्ञापन
close friends and relatives are suspected in businessman murder case
विज्ञापन
कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर मोहल्ला निवासी रामकृष्ण के शव का अंतिम संस्कार होने के अगले दिन से ही पुलिस खुलासे के लिए जुट गई है। हर उस पहलू की जांच शुरू कर दी गई। जिससे इस घटना की तह में जाया जा सकता है। कानपुर में की गई रामकृष्ण की हत्या में पुलिस के शक की सुई करीबियों के इर्द-गिर्द ही घूम रही है।
विज्ञापन

हत्या के दो तीन दिन पहले से शुरू हुई चर्चाओं के साथ ही लोगों के उठ रहे सवालों से परदा उठाने के लिए परिजनों से ही पूछताछ की शुरुआत की है। रविवार सुबह ही तीन एसआई व महिला सिपाहियों के साथ एसएसआई सुरेश चौहान मृतक व्यापारी के घर पहुंचकर पूछताछ करने लगे। दोपहर में सभी पुलिसकर्मी चाय पीने के लिए निकले तो परिजनों ने खाना खाया। इसके बाद फिर से व्यापारी को लेकर सवाल होते रहे। जो देर शाम तक चलता रहा। दरअसल व्यापारी की हत्या को करीबी से जोड़कर पुलिस देख रही है। एएसपी पश्चिमी दिनेशचंद्र ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। रविवार की सुबह से लेकर देर शाम तक महिला पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली के एसएसआई तीन दरोगा के साथ व्यापारी के बारे में जानकारी लेते रहे।
उठ रहा सवाल, चचिया ससुर की बेटी की शादी में क्या हुआ था?
कुंडा। व्यवसायी की हत्या के पीछे का कारण एक शादी में कुछ घटनाओं के घट जाने की चर्चा है। शादी में ही कुछ ऐसा हो गया कि हत्यारों ने उसे रास्ते से हटाना ही उचित समझा। शादी के दूसरे दिन ही व्यापारी गायब हो गया। इसके बाद उसका शव ही परिजनों को मिला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी रामकृष्ण केसरवानी के एक चचिया ससुर की बेटी की शादी कुंडा में थी। वह कानपुर के हैं लेकिन उन्होंने कुंडा के वैष्णो कालोनी में घर बना रखा है। रामकृष्ण के गायब होने के एक दिन पहले ही उनकी बेटी की शादी थी। इस शादी में भारी संख्या में रिश्तेदार शामिल हुए थे। इसमें कुछ लोग कानपुर के भी थे। चर्चाओं पर गौर करें तो शादी में कुछ लोगों से उसकी रार हो गई। हालांकि अभी यह नहीं बताया जा रहा है कि वह विवाद किससे हुआ था लेकिन पुलिस भी यकीन के साथ कह रही है कि घटना के बाद से ही रामकृष्ण उनकी निगाहों पर चढ़ गया था। फिलहाल अगले ही दिन जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद उसे कई जगह घुमाते रहे। बाद में उसे कानपुर ले जाया गया जहां उनकी हत्या कर दी गई।संवाद
बाइक से बाबूगंज में घूमे, पेट्रोल पंप पर भराया तेल
कुंडा। व्यवसायी रामकृष्ण को साथ ले जाने वाला उसे सीधे कानपुर नहीं ले गया। वह उसे पहले बाबूगंज बाजार ले गया। वहां से दोनों पुरबियन का पुरवा पेट्रोल पंप पर भी गए। क्षेत्रीय लोगों ने उसे देखा भी था। इसकी जानकारी होने के चलते पुलिस जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज निकालने का प्रयास कर रही है। इसके लिए टीम बना दी गई है। यदि सीसीटीवी फुटेज में रामकृष्ण के साथ वाले व्यक्ति की पहचान हो जाती है तो इस घटना का खुलासा जल्द ही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें