फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर होगी कूड़ा फेंकने की समस्या

Thu, 31 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
विज्ञापन
अब शहरियों को नाली या दूसरे स्थानों पर कूड़ा फेंकने की झंझट से मुक्ति मिल गई है। नगर पालिका के सभी वार्डों में घर-घर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी पहुंचेंगे। इसके लिए नपा 1 अप्रैल को शहर में जागरूकता रैली निकालेगी। नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका के वार्डों में यह कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। अभी तक केवल नगर निगमों में ही यह कार्य होता रहा है। प्रदेश की पहली नगर पालिका है जहां यह व्यवस्था लागू हो रही है।
विज्ञापन


झांसी की कार्यदायी संस्था ने शहरियों का कूड़ा उठाने का जिम्मा लिया है। इसके लिए लोगों को केवल 40 रुपये मासिक देना होगा। कर्मचारी लोगों के घरों से सुबह कूड़ा उठाने के बाद उसे मोहल्ले में ही डंप करेंगे। बाद में उसे पूरे केशवराय में डंप करने के लिए ले जाया जाएगा। ताकि कूड़ा इधर-उधर न फेंका जाए। इतना ही नहीं कार्यदायी संस्था के कर्मचारी मोहल्ले पर भी नजर रखेंगे। नालियों व मकानों की छतों से कूड़ा फेंकने वाले लोगों की वीडियोक्लिप तैयार करेंगे। उन लोगों को कूड़ा जमा करने के लिए प्रेरित करेंगे। चेयरमैन ने बताया कि 1 अप्रैल को कंपनी गार्डेन से एक जागरूकता रैली निकाली जाएगी जो चौक घंटाघर तक जाएगी। ताकि लोगों को इसके प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें