फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दीवानी न्यायालय की केबल जली, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में दीवानी न्यायालय स्थित जिला जज कार्यालय के समीप सोमवार दोपहर एक बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से मेन केबल में आग लग गई। केबल में पटाखों जैसी आवाज होने के साथ ही आतिशबाजी सा नजारा रहा। करीब 20 मीटर केबल तेज आवाज के साथ जल गई। जिस कारण करीब एक घंटे तक दीवानी न्यायालय में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

मेन केबल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लोगों की भीड़ जमा हो गई। केबल को जलता देख हर कोई आश्चर्यचकित रहा। वहीं, चौक-कचहरी रोड स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के समीप सोमवार दोपहर दो बजे ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी मेन केबल में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे करीब एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। बिजलीकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर केबल को सुधार कर आपूर्ति को बहाल कराया।
दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र के जेई विजय सिंह पटेल ने बताया कि दीवानी न्यायालय और एसबीआई मुख्य शाखा के पास केबल जलने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें