बुधवार को भोर में दहिलामऊ उपकेंद्र पर उस समय अफरातफरी मच गई जब धमाके साथ इनकमिंग केबिल व पैनल से चिंगारी उठने लगी। यह देख विद्युतकर्मी चार्जरूम से भागकर बाहर खड़े हुए। केबिल व पैनल स्पाउट के जलने से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। बिजली व पानी को लेकर दिनभर शहर में हाहाकार मचा रहा।
घरों के इनवर्टर तक जवाब दे गए। पैनल व केबिल दुरुस्त करने को लेकर दिनभर विभागीय कर्मचारी मशक्कत करते रहे। 10 घंटे बाद शाम पौने चार बजे आपूर्ति बहाल हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
दहिलामऊ उपकेंद्र से आधे शहर में विद्युत आपूर्ति होती है। इसके परिक्षेत्र मेें शहर के आबादी वाले कई मोहल्लों के साथ ही कचहरी, पोस्ट आफिस सहित कई सरकारी कार्यालय भी आते हैं। बुधवार सुबह करीब 6 बजे एकाएक तेज आवाज के साथ ही इनकमिंग केबिल व पैनल से चिंगारी उठने लगी। इससे उपकेंद्र में अफरातफरी मच गई। तैनात कर्मचारी चिंगारी व धुआं देख बाहर बाहर भाग खड़े हुए।
थोड़ी ही देर में पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर एसडीओ बाबागंज अजीत कुमार यादव मौके पर पहुंचे। आननफानन में टेक्नीशियन की टीम बुलाई। इसके बाद केबिल व पैनल दुरुस्त करने का कार्य शुरू हुआ। आपूर्ति बाधित होने से सुबह आधे शहर में पानी की आपूर्ति बाधित रही। पानी के लिए लोगों की भीड़ घरों के बाहर हैंडपंपों पर जुटी रही।
दैनिक दिनचर्या व घर के कामकाज के लिए लोगों ने काफी मशक्कत कर पानी की व्यवस्था की। दहिलामऊ, कचहरी रोड, शिवपुरी, सगरा, शुकुलपुर, मीराभवन, अष्टभुजानगर, आजाद नगर सहित अन्य मोहल्लों में बिजली व पानी को लेकर हाहाकार मचा रहा। दोपहर बाद भी आपूर्ति बहाल न होने से लोगों के इनवर्टर जवाब दे गए।
घरों के उपकरण शो्रपीस बने रहे। दोपहर तीन बजे के करीब केबिल दुरुस्त हो पाया। जबकि पैनल स्पाउट की दिक्कत दूर नहीं हो सकी। शाम पौने पंाच बजे काफी मशक्कत के बाद स्पाउट बनाया जा सका। तब कहीं जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ बाबागंज अजीत कुमार यादव बताया कि केबिल व पैनल का स्पाउट जलने से आपूर्ति बाधित हुई थी। जिसे शाम 4 बजे के बाद ठीक कर आूपर्ति बहाल की गई।