फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शी जिनपिंग का पुतला फूंका, चाइनीज सामानों के बहिष्कार का आह्वान

विज्ञापन
china - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। चीन-भारत की नियंत्रण रेखा पर गलवां घाटी में चीनी सैनिकों की हिंसक वारदात में कर्नल सहित 20 जवानों के शहीद होने के बाद चीन के खिलाफ लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न संगठनों ने चीन के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन व आक्रोश के बीच लोगों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका व चीनी सामान जलाए। गम व गुस्से के बीच कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि चीन को उसी की भाषा में जवाब देना होगा। देश के जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया। इस दौरान लोगों ने गद्दार चाइना होश में आओ, चाइना मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने कहा कि चीन की हिंसक वारदात का जवाब दिया जाना चाहिए। सीमा पर 20 जवानों की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर विद्याशंकर विश्वकर्मा, देवीदीन, कृष्ण कुमार, वैभव आदि मौजूद रहे। उप्र व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद केसरवानी की अगुवाई में व्यापारियों ने चीन के सैनिकों की हिंसक झड़प में मारे गए देश के जवानों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान चीनी उत्पादों के बहिष्कार का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी ने कहा कि देश के स्वदेशी उत्पादों का पूर्णतया उपयोग करें, देश के शहीद जवानों के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर रामशंकर जायसवाल, लखन बाबा, मुरलीधर केसरवानी, मंजीत सिंह छाबड़ा, प्रकाशचंद्र खंडेलवाल, संजय सोनी, अभय खंडेलवाल, अमर केसरवानी, श्यामलाल जायसवाल, संजीव आहूजा, सुनील जायसवाल आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने नहीं मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन में जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र की अगुवाई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसियों ने चीन की घोर निंदा की। कांग्रेसियों ने सैनिकों के शहीद होने के गम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन नहीं मनाया। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि चीन की इस कायराना हरकत का जवाब देना होगा। अब बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश सरकार के साथ है। पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डा. वीके सिंह, रोहित शुक्ला, यमुना पांडेय, डा. नीरज, डा. प्रशांत देव शुक्ला, शिव प्रकाश तिवारी, वेदांत तिवारी , विजय शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हैपी क्लब के पदाधिकारियों ने कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि
रानीगंज। चीनी सैनिकों की हिंसक झड़प में कर्नल समेत मारे गए देश के जवानों को हैपी क्लब रामनगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर चंदन शुक्ल ने कहा कि बार्डर पर चीन के सैनिकों ने कायराना हरकत की है। चीन को इसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। इस अवसर पर सर्वेंद्र दूबे, दीपक तिवारी, भुनेश तिवारी, राजा मिश्रा, अमित, नितिन तिवारी, शिब्बू तिवारी, अतुल, भोला, सत्यम सहित दो दर्जन लोग मौजूद रहे।
अंतू नगर पंचायत के लोगों ने फूंका चीन का पुतला, विरोध में की नारेबाजी
संडवाचंद्रिका। अंतू नगर पंचायत के लोगों ने बाबूगंज चौराहे पर चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने चीन-भारत की वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन सैनिकों की हिंसक झड़प की घोर निंदा करते हुए चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। चीन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान चाइनीज सामान के बहिष्कार का आह्वान किया गया। इस अवसर पर आलोक दूबे, महेश गुप्ता, जयप्रकाश मिश्र, राममिलन, गौरव, धर्मेंद्र, राजू, नितिन, अनिल आदि मौजूद रहे। उधर, शहर के रूमा नर्सिंगहोम में चीन-भारत सीमा पर मारे गए देश के जवानों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान चिकित्सकों समेत समस्त स्टाप के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर डा. मनीष सिंह, मैनेजर बच्चा सिहं, संगमलाल मौर्या सहित नर्सिंग होम के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें