फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को मिला प्रोजेक्ट कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होगा। बच्चे पढ़ाई से दूर न हों इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में घर पर रहकर प्रोजेक्ट कार्य करना होगा।
विज्ञापन

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को हर्बेरियम फाइल तैयार करनी होगी। पौधों की पत्तियों को संग्रहित कर उनका नाम लिखना होगा। यातायात के साधनों के चित्र बनाने होंगे। घरेलू और जंगली जानवरों का वर्गीकरण का कार्य भी दिया गया।
कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को तापमान चार्ट बनाने और कंकड़ों व माचिस की तीलियों की मदद से त्रिभुज और वर्ग की आकृति बनाने का प्रोजेक्ट कार्य दिया गया है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। बच्चों को प्रोजेक्ट कार्य दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें